Assam TET Academy Mobile Application

Assam TET Academy Logo
WhatsApp Group Join
Telegram Group Join
YouTube Channel Join
Explore Our Categories

CTET Jan 2024 : Hindi, Paper - 1

   Explore CTET January 2024 Hindi Paper 1 with comprehensive solutions. Access official answer keys for both Language 1 & 2. Prepare effectively with our expert resources and boost your CTET exam success!

 

Follow Us

FaceBook Join Now
WhatsApp Join Now
Telegram Join Now

 

CTET English : Paper 1

     Prepare effectively for the CTET Hindi Paper 1 with our comprehensive Study Materials, Mock Tests and Previous Year Questions. Our resource provides an extensive collection of practice papers designed to simulate the actual exam environment, helping you gain confidence and improve your problem-solving skills. Each mock test is crafted to cover a wide range of topics and question formats that are typically seen in the CTET Hindi Paper 1, ensuring you are well-prepared for any type of question that may appear.

 

 

CTET January 2024 : Hindi, Paper 1

भाग - IV

भाषा - I : हिंदी


महत्वपूर्ण : परीक्षार्थी भाग IV (प्र.सं. 91 से 120) के प्रश्नों के उत्तर केवल तभी दें यदि उन्होंने भाषा - I का विकल्प हिन्दी चुना हो।

 
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए। (91-99)
 
आंतरिक और बाह्य दोनों रूपों में स्वच्छता और निर्मलता एक बुनियादी आवश्यकता है। मन के शुद्ध और सात्विक विचार आंतरिक स्वच्छता के आयाम हैं। बाह्य स्वच्छता के अंतर्गत स्वास्थ्य, शिक्षा पर्यावरण, अच्छी सामाजिक और आर्थिक स्थिति का समावेश लेता है। बाड्य स्वच्छता का मूलाधार आंतरिक स्वच्छता है। मन की स्वच्छता मानव व्यवहार को दर्शाती है। सत्य, शुद्धता, शांति, प्रेम और सम्मान जैसे आत्मा के जन्मजात गुणों का उल्लंघन प्राकृतिक विधि, विधान और व्यवस्था का उल्लंघन है।
 
91. आंतरिक स्वच्छता से संबंधित नहीं है:
(1) निर्मल विचार
(2) शांति
(3) प्रेम
(4) शिक्षा
 
 
92. बुनियादी आवश्यकता है:
(1) बाहरी स्वच्छता और निर्मलता
(2) भीतरी स्वच्छता और निर्मलता
(3) बाहरी और भीतरी स्वच्छता और निर्मलता
(4) बाहरी और भीतरी स्वच्छता और शुद्ध विचार
 
 
93. 'बाह्य स्वच्छता का मूलाधार आंतरिक स्वच्छता है।'
वाक्य का आशय है:
(1) बाहरी और भीतरी स्वच्छता दोनों आवश्यक हैं।
(2) भीतरी स्वच्छता पर बाहरी स्वच्छता आधारित है।
(3) बाहरी स्वच्छता पर ही भीतरी स्वच्छता आधारित है।
(4) चाहरी और भीतरी स्वच्छता एक दूसरे से स्वतंत्र हैं।
 
 
94. 'विधान' में इक प्रत्यय लगाने पर शब्द बनेगा:
(1) विधानीक
(2) विधानिक
(3) वैधानिक
(4) वैधानीक
 
 
95. निम्न में से किसमें विशेषण-विशेष्य का संबंध नहीं है 
(1) बाह्य स्वच्छता
(2) बुनियादी आवश्यकता
(3) शिक्षा पर्यावरण
(4) जन्मजात गुण
 
 
96. समूह से भिन्न शब्द है:
(1) स्वच्छता
(2) निर्मलता
(3) सम्मान
(4) स्वच्छ
 
 
97. 'आंतरिक स्वच्छता' से तात्पर्य है:
(1) मन में कोमल भाव जगाना।
(2) मन के बुरे भावों को दूर करना।
(3) मन की कल्पना को उड़ान देना।
(4) मन की समस्त भावनाओं का दमन करना।
 
 
98. 'बुनियादी' में प्रत्यय है:
(1) दी
(2) यादी
(3)
(4) इ
 
 
99. गद्यांश के अनुसार मनुष्य के लिए ............. सर्वाधिक महत्वपूर्ण है।
(1) विचारों और भावों की पवित्रता
(2) शांति, प्रेम और बाह्य स्वच्छता
(3) शारीरिक स्वच्छता एवं शुद्धता
(4) शांति, बाह्य स्वच्छता और स्वास्थ्य
 
 
नीचे दी गई कविता की पंक्तियों को पढ़कर सबसे उचित विकल्प का चयन कीजिए। (100-105)
 
हर्षे मिली आज़ादी वीर शहीदों के बलिदान से, 
आज़ादी के लिए हमारी लंबी चली लड़ाई थी। 
लाखों लोगों ने प्राणों से कीमत बड़ी चुकाई थी, 
व्यापारी बनकर आए और छल से हम पर राज किया, 
हमको आपस में लड़वाने की नीति अपनाई थी।
 
हमने अपना गौरव पाया, अपने स्वाभिमान से 
हमें मिली आजादी वीर शहीदों के बलिदान से।
 
 
100. कविता में किस 'छल' की बात की गई है?
(1) व्यापारी बन हमें गुलाम बनाने के
(2) व्यापारी बन पैसों का हेर-फेर करने के
(3) व्यापारी बन मिलावट करने के
(4) व्यापारी बनने की वेश-भूषा धारण करने के
 
 
101. 'नीति' शब्द में किस प्रत्यय का प्रयोग किया जा सकता है?
(1) ता
(2) ई
(3) इक
(4) ईय
 
 
102. 'स्वाभिमान' का संधि-विच्छेद है:
(1) स्वाभिमान
(2) स्व भिमान
(3) स्व आभिमान
(4) स्व अभिमान
 
 
103. देश को स्वतंत्रता प्राप्त करने में एक लंबा समय लगा था। यह भाव कविता के किस अंश में प्रतिबिंचित होता है?
(1) वीर शहीदों के बलिदान से।
(2) गौरव पाया अपने स्वाभिमान से।
(3) कीमत बड़ी चुकाई थी।
(4) लंबी चली लड़ाई थी।
 
 
104. देश की स्वतंत्रता के लिए :
(1) शस्त्रों का निर्माण किया गया।
(2) वीरों की भर्ती की गई।
(3) अपने जीवन की आहुति दी।
(4) बहुत सारा धन दिया गया।
 
 
105. आजादी मिलने का श्रेय किसे दिया गया है?
(1) वीरों की कूट नीति को।
(2) वीरों के बलिदान को।
(3) वीरों के अस्त्र-शस्त्रों को।
(4) व्यापारी वर्ग के सहयोग को।
 
 
106. निम्नलिखित वाक्य के संदर्भ में कौन-सा कथन सही नहीं है
बच्चों द्वारा शिशु गीत, गीत, अलापना किसके तरीके हैं?
(1) शब्दावली को समृद्ध करने के।
(2) शब्द और वाक्य संरचना को कंठस्थ करने के।
(3) उच्चारण का अभ्यास करने के।
(4) अभिव्यक्ति का संवर्द्धन और वाक्यों की लय के।
 
 
107. निम्नलिखित में से कौन-सा प्राथमिक स्तर पर पुस्तकालय के प्रयोग के बारे में सही नहीं है
पुस्तकालय एक भंडार गृह के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए बल्कि :
(1) शिक्षार्थियों को बाल साहित्य की विविध प्रकार की विधाओं को देखने के मौके मिलने चाहिए।
(2) पुस्तकों के साथ संलग्नता के सक्रिय परिवेश के रूप में देखा जाना चाहिए।
(3) अध्यापक और दूसरे वयस्क भी पुस्तकालयों में आदर्श पठन व्यवहार प्रदर्शित कर सकते हैं।
(4) पुस्तकालय में पाठ्यपुस्तकों का सस्वर पठन सर्वाधिक उपयुक्त रूप से हो सकता है।
 
 
108. साक्षरता अर्जित करने के लिए किसमें निपुणता (मास्टरी) होनी चाहिए?
(1) ध्वन्यात्मक जागरूकता और प्रवाह
(2) दृश्य (साइट) शब्दावली और प्रतिमानों की पहचान
(3) डिकोडिंग और भाषा अवबोधन
(4) सटीकता और ध्वन्यात्मक बोध
 
 
109. निम्नलिखित में से कौन-सा व्याकरण शिक्षण को प्रभावशाली तरीके से पढ़ाने के बारे में सही नहीं है?
(1) वास्तविक सम्प्रेषण प्रस्तुत करना।
(2) व्याकरण के प्रासंगिक नियम प्रस्तुत करना।
(3) सम्प्रेषण के अभ्यास के अवसर देना।
(4) व्याकरण को उसके नियम कंठस्थ करके सीखना।
 
 
110. निम्नलिखित में से कौन-सा साक्षरता शिक्षण उपागम अक्षरों और ध्वनि के बीच संबंध पर बल देता है?
(1) समग्र भाषा पद्धति
(2) व्याकरण अनुवाद
(3) स्थितिपरक उपागम
(4) ध्वनि विज्ञान निर्देश
 
 
111. कक्षा तीन की अध्यापिका ने अपने शिक्षार्थियों से कहा कि वे अपने सहपाठियों से 'सकना' शब्द के प्रयोग की योग्यता से संबंधित पाँच प्रश्न पूछें, जैसे कि क्या तुम तैर सकते हो? गतिविधि का यह प्रकार किसलिए है
(1) मौखिक प्रवाह अभ्यास
(2) स्वछन्द बोलना
(3) नियन्त्रित मौखिक अभ्यास
(4) निष्क्रिय श्रवण
 
 
112. कक्षा तीन की अध्यापिका अपनी कक्षा में पठन कोना सृजित करना चाहती है। बच्चों के लिए पुस्तकों का चयन करते समय निम्नलिखित में से किस प्रश्न को सबसे अधिक महत्वपूर्ण मानना चाहिए ?
(1) क्या इन पुस्तकों के लेखक जाने-माने हैं? बाल साहित्य के माननीय लेखक हैं?
(2) क्या पुस्तकें कक्षा के अधिकांश विद्यार्थियों के स्वतंत्र पठन स्तर के अनुसार लिखी गई है?
(3) क्या पुस्तकें तीसरी कक्षा की पठन पाठ्यचर्या के लक्ष्य को संबोधित करने में मदद करेंगी?
(4) क्या ये पुस्तकें एक से अधिक निर्देशात्मक प्रसंग में प्रयोग के लिए उपयुक्त हैं?
 
 
113. कौनसा उपागम/विधि शिक्षार्थी की जीवन की वास्तविक परिस्थितियों में भाषा प्रयोग के मुख्य लक्ष्य से संबंधित हैं
(1) प्राकृतिक उपागम
(2) सम्प्रेषणात्मक उपागम
(3) प्रत्यक्ष विधि (डायरेक्ट)
(4) श्रव्य भाषिक विधि
 
 
114. एक अध्यापक ने शिक्षार्थियों को अपने सहपाठियों से अपनी अभ्यास पुस्तिकाओं की अदला-बदली कर जाँचने के लिए कहा। इस कार्य का उद्देश्य क्या है?
(1) विस्तृत पठन का अभ्यास करवाना।
(2) नई शब्दावली के प्रयोग का अभ्यास करवाना।
(3) संरचनाओं का नियन्त्रित अभ्यास करवाना। 
(4) सहपाठी के काम की जाँच के कौशल विकसित करना।
 
 
115. बुनियादी चरण की अवस्था वाले चच्चे अधिगम में तब कहीं अधिक संलग्न होते हैं जब ........ |
(1) वे अध्यापक के पीछे-पीछे शिशुगीत गाते हैं।
(2) वे सभी इन्द्रियों का प्रयोग करते हैं और अपने हाथों का सक्रिय प्रयोग करते हैं।
(3) वे अपनी कॉपी में अक्षरों की बार बार ट्रेसिंग करते हैं या बार-बार लिखते हैं।
(4) मुख्य केन्द्र सिर्फ सूक्ष्म गत्यात्मक कौशलों के विकास पर होता है।

 

 

116. कक्षा पाँच की एक विद्यार्थी कहती है,
"मैं अपना काम अध्यापक को देने से पहले सटीकता के लिए अन्तिम (फाइनल) रूप से भी जाँचती हूँ।"
यह विद्यार्थी लेखन के किस चरण पर है
(1) प्रारूपण
(2) पुनः प्रारूपण
(3) प्रूफ रीडिंग
(4) सहपाठी मूल्याँकन
 
 
117. कौन-सा उपागम/विधि बच्चों को भाषा की कक्षा में उनकी अपनी सहजात भाषा (मातृभाषा) का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित नहीं करता है
(1) प्राकृतिक उपागम
(2) सम्प्रेषणात्मक उपागमः
(3) प्रत्यक्ष विधि (डायरेक्ट)
(4) श्रव्यभाषिक विधि
 
 
118. एक अध्यापिका कक्षा दो के विद्यार्थियों के लिए विविध प्रकार की शिक्षण अधिगम सामग्री जुटाना चाह रही है। निम्नलिखित में से कौन-सा मानदंड टीएलएम के चयन के लिए सही नहीं है
(1) चयनित सामग्री इस आयु समूह के बच्चों के प्रयोग के लिए आकर्षक और सुरक्षित होनी चाहिए।
(2) चयनित सामग्री ऐसी हो जो बच्चों को जिज्ञासा के साथ खोजबीन और प्रयोग करने में पर्याप्त अवसर दे।
(3) चयनित सामग्री अधिमानतः स्थानीय रूप से निर्मित या स्थानीय रूप से उपलब्ध हो जिससे आसानी से बदला जा सके।
(4) चयनित सामग्री सिर्फ बच्चों द्वारा बनाई गई होनी चाहिए और फिसलन को बचाने के लिए कुछ खुरदरी होनी चाहिए।
 
 
119. राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा द्वारा रेखांकित दक्षताओं को प्राप्त करने में प्रत्येक बच्चे की प्रतिभागिता को समर्थन देने वाला समावेशी, स्वागतीय और आनंददायी परिवेश सर्वाधिक उपयुक्त तरीके से कैसे सृजित किया जा सकता है
(1) तपती हुई धूप में बाह्य गतिविधियों को न करके और आन्तरिक गतिविधियों का आयोजन करके
(2) मुख्यतः शिक्षार्थी के अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली पर ध्यान केन्द्रित करके
(3) विकास के विभिन्न आयामों से बच्चों के कार्य का प्रदर्शन करके
(4) रंगीन आकर्षक परिवेश के लिए कक्षा-कक्ष की सजावट करके
 
 
120. निम्नलिखित में से कौन-सा सिद्धान्त बुनियादी चरण पर पाठ्यपुस्तक अभिकल्पना का नहीं है?
(1) पाठ्यचर्या सिद्धान्त
(2) प्रस्तुतीकरण सिद्धान्त
(3) मूर्त सिद्धान्त
(4) तकनीकी सिद्धान्त

 

CTET Previous Year Question for Hindi Paper

    Explore comprehensive solutions and answer keys for CTET Hindi, Paper 1 from previous years. Our collection includes detailed question papers, solutions, and expert analysis to help you prepare effectively for the Central Teacher Eligibility Test. Access valuable resources and enhance your exam strategy with real exam questions and solutions.

CTET June 2011, Paper - 1 Click Here
CTET Jan 2012, Paper - 1 Click Here
CTET Nov 2012, Paper - 1 Click Here
CTET July 2013, Paper - 1 Click Here
CTET Feb 2014, Paper - 1 Click Here
CTET Sep 2014, Paper - 1 Click Here
CTET Feb 2015, Paper - 1 Click Here
CTET Sep 2015, Paper - 1 Click Here
CTET Jan 2016, Paper - 1 Click Here
CTET Feb 2016, Paper - 1 Click Here
CTET Sep 2016, Paper - 1 Click Here
CTET Dec 2018, Paper - 1 Click Here
CTET Dec 2019, Paper - 1 Click Here
CTET July 2019, Paper - 1 Click Here
CTET Jan 2021, Paper - 1 Click Here
CTET Dec 2022, Paper - 1 Click Here
CTET Jan 2022, Paper - 1 Click Here
CTET Aug 2023, Paper - 1 Click Here
CTET Jan 2023, Paper - 1 Click Here
CTET Jan 2024, Paper - 1 Click Here
CTET July 2024, Paper - 1 Click Here
CTET Dec 2024, Paper - 1 Click Here
 

भाग - V

भाषा - II : हिंदी


महत्वपूर्ण : परीक्षार्थी भाग V (प्र.सं. 121 से 150) के प्रश्नों के उत्तर केवल तभी दें यदि उन्होंने भाषा - II का विकल्प हिन्दी चुना हो।

 

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए। (121-128)
 
इस बार मौसम विज्ञानियों ने घोषणा की हुई है कि अल नीनो प्रभाव के कारण मानसून कमज़ोर रह सकता है। चैत के महीने में बारिश होने के हालात पर घाघ ने भी यही कहा है। चैत यानी मार्च-अप्रैल के दिनों में अगर बारिश होती है तो सावन सूखा जा सकता है। बात सिर्फ इस बार के मानसून की नहीं है। अमेरिका में हाल ही में ताजे पानी के हालात पर हुए एक सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुतेरेज ने एक रिपोर्ट जारी की है। इसमें कहा गया है कि 2050 तक पानी का सबसे बड़ा संकट भारत में आने वाला है। भारत पर संकट इसलिए है क्योंकि गंगा, यमुना, ब्रह्मपुत्र और सिंधु जैसी नदियों का पानी धीरे-धीरे कम होता जाएगा। सिर्फ गंगा की बात करें तो 2500 किलोमीटर लंबी यह नदी उत्तराखंड से बंगाल के बीच कई राज्यों से गुजरती है। इसके किनारों पर बसे महानगरों, कस्बों और गाँवों की करीब चालीस करोड़ की आबादी की पानी से जुड़ी जरूरतों को यह पूरा करती है। इसके पानी का स्रोत गंगोत्री ग्लेशियर है। पर्यावरण विज्ञानियों का दावा है कि पिछले 87 साल में तीस किलोमीटर लंबे इस ग्लेशियर का पौने दो किलोमीटर हिस्सा पिघलकर गायब हो चुका है। अभी जलवायु परिवर्तन का जो हाल है, वह पूरे हिमालय क्षेत्र के लिए खतरनाक माना जा रहा है। भारत के हिस्से वाले हिमालय में 9775 ग्लेशियर बताए जाते हैं। इनमें अकेले उत्तराखंड में 968 हैं। अब अगर इनके पिघलने की रफ्तार तेज होती जाती है तो क्या होगा ?
 
 
121. भारत की नदियों में जल कम होता जा रहा है। इसका कारण है:
(1) ग्लेशियरों का न पिघलना
(2) ग्लेशियरों का तेजी से पिघलना
(3) ग्लेशियरों के क्षेत्रफल में कमी आना
(4) ग्लेशियरों के क्षेत्रफल में वृद्धि होना
 
 
122. गंगा के किनारे बसे लोगों की आबादी लगभग है:
(1) 87 करोड़
(2) 30 करोड़
(3) 40 करोड़
(4) 96 करोड़

 

YouTube Channel

Assam TET Academy Subscribe Now
Career Niyog Subscribe Now

 

123. नदियों का पानी धीरे-धीरे  कम होता जाएगा। वाक्य में रेखांकित पद हैं:
(1) विशेषण
(2) किया
(3) क्रिया विशेषण
(4) प्रविशेषण
 
 
124. गद्यांश में किस संकट की बात की गई है?
(1) खाद्य संकट
(2) रोजगार संकट
(3) जल संकट
(4) पर्यावरण संकट
 
 
125. अल नीनो का प्रभाव पड़ता है:
(1) जलवायु पर
(2) जल स्रोतों पर
(3) मानसून पर
(4) मानव पर
 
126. 'इस ग्लेशियर का पौने दो किलोमीटर हिस्सा पिघलकर गायब हो चुका है।' वाक्य में रेखांकित पद है:
(1) संख्यावाचक विशेषण
(2) परिमाणवाचक विशेषण
(3) गुणवाचक विशेषण
(4) सार्वनामिक विशेषण
 
 
127. गद्यांश के अनुसार 2050 तक पानी का सबसे बड़ा संकट आनेवाला है:
(1) अमेरिका में
(2) संयुक्त अरब अमीरात में
(3) भारत में
(4) पाकिस्तान में
 
 
128. 'पर्यावरण' में उपसर्ग और मूल शब्द हैं:
(1) परि + आवरण
(2) पर + आवरण
(3) पर्या + आवरण
(4) परि + अवरण

 

 

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही/सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए। (129-135)
 
इस संसार में सब कुछ अस्थायी है। पाप और पुण्य दोनों इस संसार से संबंधित हैं, इसलिए पाप और पुण्य भी अस्थायी हैं। पुष्य सुख देकर और पाप दुख देकर अंत को प्राप्त होता है। लेकिन पाप और पुष्य में थोड़ा अंतर यह है कि पुण्य का फल यदि हम नहीं चाह' तो उस फल को अस्वीकार करने के लिए स्वतंत्र हैं। पाप लोहे की जंजीर है तो पुण्य सोने की। बंधन दोनों में है। लोहे की जंजीर से छूटने का आदमी का मन भी करता है लेकिन सोने की जंजीर से जो बंधा हुआ हो उसको वह बंधन प्यारा लगने लगता है। उसमें उसको धन नजर आता है उससे छूटने का मन नहीं करता।
 
129. इस संसार में कुछ भी ........... नहीं है।
(1) अपूर्ण
(2) पूर्ण
(3) स्थायी
(4) अस्थायी
 
 
130. पाप और पुण्य दोनों ......... है।
(1) स्थायी
(2) अस्थायी
(3) स्वाभाविक
(4) हानिकारक
 
 
131. पुण्य में उसके फल को
(1) हम स्वीकार नहीं भी कर सकते
(2) हम स्वीकार करने के लिए बाध्य हैं
(3) किसी दूसरे के लिए उपयोग में ला सकते हैं
(4) प्राप्त करना बहुत श्रमसाध्य है
 
 
132. गद्यांश के अनुसार पाप और पुण्य:
(1) दोनों में स्वतंत्रता है।
(2) दोनों में फल की इच्छा रहती है।
(3) दोनों से मुक्ति अनिवार्य है।
(4) दोनों में बंधन है।
 
 
133. पाप और पुण्य दोनों की तुलना क्रमशः ....... और ......... की जंजीर से की गई है।
(1) स्वर्ण, लोहे
(2) लोहे, पीतल
(3) लोहे, स्वर्ण
(4) पोतल, लोहे
 
 
134. समूह से भिन्न शब्द है:
(1) फल
(2) स्वतंत्र
(3) अस्थायी
(4) प्यारा
 
 
135. 'स्वतंत्र' का विलोम है:
(1) गुलाम
(2) परतंत्र
(3) दासता
(4) परतंत्रता

 

Previous Year Question Papers For CTET, Paper I

    Explore comprehensive solutions and answer keys for CTET Hindi, Paper 1 from previous years. Our collection includes detailed question papers, solutions, and expert analysis to help you prepare effectively for the Central Teacher Eligibility Test. Access valuable resources and enhance your exam strategy with real exam questions and solutions.

CDP Click Here
Mathematics Click Here
EVS Click Here
English Click Here
Hindi Click Here
Assamese Click Here
Bengali Click Here

 

136. बुनियादी चरण में आकलन के उपकरण और प्रक्रियाओं की अभिकल्पना इस तरह होनी चाहिए:
(1) जिससे जाँचपत्र व परीक्षाएँ शिक्षार्थियों के लिए स्पष्ट व उचित हो सके।
(2) जो बच्चे के अधिगम अनुभव का सहज विस्तार बन सकें।
(3) शिक्षार्थी की प्रगति का उसके समग्र कक्षा प्रदर्शन के संदर्भ में वर्णन और विश्लेषण किया जाना चाहिए।
(4) अध्यापक सभी शिक्षार्थियों की उपलब्धि का आकलन करने के लिए एक ही विधि का प्रयोग कर सकते हैं।
 
 
137. बच्चों का संज्ञानात्मक विकास और भाषा :
(1) उद्दीपक प्रतिक्रिया संबंध के सिद्धान्त और अनुकरण की प्रक्रिया से संबंधित है।
(2) मनुष्य का सहजात उपकरण है जिसके द्वारा वह भाषा में निपुणता प्राप्त करता है।
(3) विकास में कोई संबंध नहीं है।
(4) उस संस्कृति और समुदायों से घनिष्ठ रूप से संबंधित है जिनमें बच्चे रहते हैं।
 
 
138. कोई भी व्यक्ति किसके द्वारा सर्वाधिक उपयुक्त तरीके से द्वितीय भाषा सीख सकता है?
(1) ऐसी कक्षा जहाँ आप व्याकरण पर ध्यान केन्द्रित करते हैं और अध्यापक से सहायता प्राप्त करते हैं।
(2) अपने समाज में सहजात वाचकों (मूलभाषा बोलने वालों) के सतत सम्पर्क के माध्यम से।
(3) श्रव्य भाषिक विधि के अनुसार संवादों को दोहराना और अभ्यास करना।
(4) लक्ष्य भाषा के किसी वाचन पाठ्यक्रम में दाखिला लेकर।
 
 
139. "भाषा अधिगम एक गहन प्रक्रिया है जो जन्म के समय से शुरू होती है और जीवन पर्यन्त चलती है।"
क्या आप इस कथन से सहमत या असहमत हैं
(1) मैं इस कथन से सहमत हूँ।
(2) मैं इस कथन से असहमत हूँ।
(3) मैं इस कथन से आआंशिक रूप से सहमत हूँ।
(4) मैं इस कथन से आशिक रूप से असहमत हूँ।
 
 
140. कक्षा में छोटे बच्चों के लिए मुदित पुस्तकों के साथ साथ श्रव्य पुस्तकें और छोटे बच्चों की स्पर्शग्राही योग्यताओं का इस्तेमाल करने वाली पुस्तकें होनी चाहिए क्योंकि
(1) कक्षा में विविधता आती है और बच्चों को विविधता बहुत पसंद है।
(2) यह अध्यापकों को आकलन के लिए विभिन्न पुस्तकों का प्रयोग करने की स्वायत्तता देती है।
(3) विविधता वाले शिक्षार्थियों तक पुस्तकें अधिक सुलभ बनाती है।
(4) अध्यापक पर अधिक बोझ नहीं डालती हैं।
 
 
141. एक अध्यापक ने कक्षा पाँच के विद्यार्थियों को शीघ्रता से एक कहानी पढ़ने और उसके बाद चार चित्रों को क्रम में लगाने के लिए कहा। इस गतिविधि का क्या उद्देश्य है
(1) चित्र काडों को क्रम से लगाना।
(2) सारांशीकरण के लिए पठन का अभ्यास करवाना।
(3) विशिष्ट सूचना जानने के लिए पठन का अभ्यास करवाना।
(4) कहानी में आए नए और कठिन शब्दों की पुनरावृत्ति।
 
 
142. इस प्रकार के पठन के कुछ अधिगम उद्देश्य और कार्य हैं। शिक्षार्थियों से अपेक्षा रहती है कि वे विषयवस्तु को विस्तार से ध्यानपूर्वक और सावधानीपूर्वक पढ़ें, यह है
(1) विस्तृत पठन
(2) गहन पठन (इंटैसिव)
(3) निर्देशित पठन
(4) आनन्द के लिए पठन

 

Previous Year Question Papers For CTET, Paper II

    Explore comprehensive solutions and answer keys for CTET Paper 2 from previous years. Our collection includes detailed question papers, solutions, and expert analysis to help you prepare effectively for the Central Teacher Eligibility Test. Access valuable resources and enhance your exam strategy with real exam questions and solutions.

CDP Click Here
Maths & Science Click Here
Social Stuies Click Here
English Click Here
Hindi Click Here
Assamese Click Here
Bengali Click Here

 

143. विद्यार्थी अध्यापक द्वारा दिये गए आदर्श वाक्यों को दोहराकर भाषा के प्रतिमान (पैटर्न) सीखते हैं। वे वाक्यों को कंठस्थ कर लेते हैं और सही तरीके से ड्रिल करने पर अपने अध्यापक द्वारा सकारात्मक पुनर्बलन प्राप्त करते हैं। अध्यापक द्वारा क्या किया जा रहा है
(1) श्रव्य भाषिक विधि
(2) कुल भौतिक प्रतिक्रिया
(3) सम्प्रेषणात्मक उपागम
(4) संरचनात्मक उपागम
 
 
144. शिक्षार्थी व्याकरण के नियम और शब्द संपदा को कंठस्थ कर रहे हैं, अधिकांश कार्य मातृभाषा में हो रहा है। भाषा अध्यापक द्वारा अपनी कक्षा में किस विधि का प्रयोग करना चाहिए
(1) प्रत्यक्ष (डायरेक्ट) विधि
(2) प्राकृतिक उपागम
(3) सम्प्रेषणात्मक शिक्षण
(4) व्याकरण अनुवाद
 
 
145. यदि बच्चे अपने परिवेश में दो भाषाओं का बोलना सुनते हैं, दो भाषाओं को सुनने के ये अवसर:
(1) बच्चों को नुकसान पहुंचाते हैं।
(2) बच्चों को लाभ पहुँचाते हैं।
(3) कोई प्रभाव नहीं डालते हैं।
(4) समझ में भ्रमित करते हैं।
 
 
146. पठन सीखने में सबसे बड़ी चुनौती प्रेरणा और अच्छा बालसाहित्य पाने की है। इस चुनौती को दूर करने के लिए
(1) अध्यापकों को गृहकार्य के रूप में प्रतिदिन एक पुस्तक पढ़ने के लिए अभिप्रेरित करना चाहिए।
(2) अभिभावकों को अपने घर में एक छोटा सा पुस्तकालय बनाने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
(3) बाल साहित्य की सरलता से उपलब्धता जिससे पठन के लिए प्रोत्साहन और रुचि पैदा हो।
(4) विद्यालय के अधिकारियों को चाहिए कि वे बच्चों को पुस्तक मेले ले जाया करें जिससे कि वे पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रोत्साहित हों और रुचि पैदा हो।
 
 
147. प्राथमिक स्तर पर भाषा कौशल का आकलन करने के लिए भाषा अध्यापक को मुख्यतः किस पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए
(1) वर्णमाला के अक्षरों की पहचान करना।
(2) विराम चिन्हों का प्रयोग।
(3) उचित गति के साथ पठन।
(4) समझ के साथ पठन।
 
 
148. एक अच्छी वाचन (बोलना) गतिविधि वह है जिसमें
(1) अध्यापक अधिक व्याख्या करते हैं।
(2) शिक्षार्थी अधिक सुनते हैं।
(3) शिक्षार्थी अधिक बातचीत करते हैं।
(4) अधिकांशतः मुखरित विद्यार्थियों की हो सहभागिता रहती है।
 
 
149. पाठ के आरंभ में एक अध्यापक ने अपनी कक्षा पत्र के रूचिकर आलेख के बारे में बात करें। के शिक्षार्थियों को समूहों में बाँटा और कहा कि अभी हाल ही में पढ़े गए समाचार बोलने (वाचन) की यह गतिविधि किसलिए है
(1) मौखिक प्रवाह अभ्यास
(2) नियंत्रित मौखिक अभ्यास
(3) निर्देशित मौखिक अभ्यास
(4) सक्रिय श्रवण
 
 
150. समग्र भाषा उपागम क्या है
(1) अर्थ आधारित
(2) कौशल आधारित
(3) ध्वनियों का मिश्रण
(4) ध्वनि-संकेत संबंध में निष्कर्ष निकालना

 

CTET Previous Year Question Papers for Hindi Paper
June - 2011 Jan - 2012 Nov - 2012
July - 2013 Feb - 2014 Sep - 2014
Feb - 2015 Sep - 2015 Jan - 2016
Feb - 2016 Sep - 2016 Dec - 2018
Dec - 2019 July - 2019 Jan - 2021
Dec - 2022 Jan - 2022 Aug - 2023
Jan - 2023 Jan - 2024  July - 2024
Dec - 2024

 

Author of the Post
Jahidul Islam
CEO : Jahidul Islam (Moina)
B.sc, D.El.ED & B.Ed
Assamtetacademy@gmail.com

 

Study Materials

Assam TET-LP Assam TET-UP CTET - Paper 1
CTET - Paper 2 ADRE Grade 3 ADRE Grade 4
Assam Police D.El.Ed Class - 10
Asaam TET-GT Assam TET-PGT Class - 12

Share this post

Explore Our Categories

Follow us on

Contact Information

Office Address:

Darrang, Assam 784514

Email: assamtetacademy@gmail.com

Phone: 9954060750

Follow Us

Design & Developed by Assam TET Academy

Copyright © 2026 Assam TET | All rights reserved